add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020 में टीम के प्रदर्शन से नाराज CSK मैनेजमेंट; अगले सीजन में होगा कई खिलाड़ी का पत्ता साफ

चेन्नई सुपर किंग्स ने 13वें इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 10 में से केवल तीन मैच जीते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 22, 2020 12:39 PM IST

अब तक खेले हर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) सीजन में प्लेऑफ में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम फिलहाल 13वें सीजन की अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार यूएई में खेले जा रहे सीजन में खराब प्रदर्शन ने नाराज सीएसके टीम का मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले कई बड़े फैसले ले सकता है, जिसका मतलब है कि कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले 10 मैचों में केवल तीन में जीत हासिल की है। 13वें सीजन में चेन्नई टीम की बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस के अलावा किसी बल्लेबाज ने निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं किया। जिसमें कप्तान धोनी, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन जैसे नाम शामिल हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इनसाइड स्पोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक स्क्वाड से बाहर किए जाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर केदार जाधव का नाम है। जाधव के अलावा पीयूष चावला को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। अब समय आ गया है कि डैडी आर्मा युवा खिलाड़ियों में निवेश करे।

टीम से जुड़े सूत्र के मुताबिक, “जैसे कि फ्लेमिंग ने कहा, इस बार कवच के कई छेद उबर आए। कुछ कड़े फैसले लेने ही होंगे। सबसे बड़ी समस्या इस और अगले सीजन के बीच का कम समय है।”

चेन्नई टीम के लिए 13वां सीजन शुरू से ही परेशानियों से भरा रहा। पहले टीम के दो सीनियर भारतीय खिलाड़ियों- हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। जिसके बाद चोट की वजह से बल्लेबाज अंबाती रायुडू और विंडीज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो कुछ मैचों से बाहर हुए। अब ब्रावो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं।