UAE में खेलना होगा अधिक चुनौतीपूर्ण, दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर ने बताई वजह
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले आईपीएल में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था.
Published On Sep 14, 2020, 08:16 PM IST
Last UpdatedSep 14, 2020, 08:16 PM IST
Harshal Patel @ Twitter
IPL 2020 News Today: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऑलराउंडर हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र में तटस्थ स्थलों पर खेलने से टीमों को घरेलू हालात में खेलने का फायदा उठाने का मौका नहीं मिलेगा और विभिन्न स्थलों की विभिन्न पिचों से लगातार सामंजस्य बैठाना टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
करोना वायरस संक्रमण के बढ़त मामलों के कारण दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस बार यूएई में तीन स्थलों दुबई, अधु धाबी और शारजाह में होगा।
आठ साल बाद बदली फ्रेंचाइजी, बोले- मैं धोनी को कॉपी नहीं करता हूं केवल…
पटेल (Harshal Patel) ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रत्येक स्थिति के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। तटस्थ स्थलों पर खेलने से निश्चित तौर पर घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिलेगा इसलिए यह टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि आप एक तरह के विकेट पर निर्भर नहीं रह सकते।’’
ऑलराउंडर ने कहा कि टीमों के पास पिचों को अपने मजबूत पक्षों के अनुसार तैयार करने का मौका नहीं होगा। ‘‘हमने अतीत में देखा है कि अगर टीमों के पास अच्छे स्पिनर हैं तो वे स्पिन की अनुकूल पिचें तैयार करने को प्राथमिकता देते हैं और इससे वे स्पिनरों का इस्तेमाल करके जीत दर्ज कर सकते हैं।’’
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
पटेल (Harshal Patel) ने कहा, ‘‘लेकिन जब आप तटस्थ स्थल पर खेलते हैं तो आपके पास यह फायदा नहीं होता। मुझे लगता है कि यह देखना काफी रोमांचक होगा कि टीमें इस चुनौती को किस तरह लेती हैं। मुझे लगता है कि इस तरह की पिचों पर किसी भी चीज से अधिक आपका कौशल अधिक मायने रखेगा।’’
टूर्नामेंट लंबा है और मौसम निश्चित तौर पर चुनौतीपूण होगा और ऐसे में पटेल ने कहा कि खिलाड़ी बेहद तेज गर्मी के बीच अपनी ऊर्जा कैसे बचाते हैं यह महत्वपूर्ण होगा।
IPL 2020 : बीसीसीआई के प्रतिबंध के बावजूद KKR ने प्रवीण तांबे को बनाया टीम का हिस्सा
दायें हाथ का यह तेज गेंदबाज पिछले साल दायें हाथ में फ्रेक्चर के कारण सिर्फ दो मैच खेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘बीच में टूर्नामेंट को छोड़ देना मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अच्छी लय में था और बेशक मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था।’’
पटेल (Harshal Patel) ने कहा, ‘‘आईपीएल मेरे लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट है क्योंकि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता इसलिए यह काफी मुश्किल लम्हा था।’’