फाइनल में लाहौर कलंदर्स को हराकर कराची किंग्‍स ने जीता खिताब, कोच ने इन्‍हें दिया श्रेय

फाइनल में बाबर अजम ने 63 रन की पारी खेलकर कराची किंग्‍स की जीत सुन‍िश्चित की.

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 18, 2020, 05:58 PM IST

Published On Nov 18, 2020, 05:58 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2020, 05:58 PM IST

Karachi KIngs Twitter PSL

Karachi KIngs @ Twitter/ PSL

पाकिस्‍तान सुपर लीग के फाइनल में बाबर आजम की 63 रन की पारी के दम पर कराची किंग्‍स ने लाहौर कलंदर्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्‍जा किया। कराची किंग्स के मुख्य कोच वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2020) में अपनी टीम की पहली खिताबी जीत को दिवंगत डीन जोन्स (Dean Jones) को समर्पित किया है जिनका पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

BBL नियमों में तीन बदलावाें के विरोध में खड़े हुए शेन वॉटसन, CA के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जोन्स पीएसएल 2020 से पहले कराची किंग्स से मुख्य कोच के रूप में जुड़े थे और फरवरी-मार्च में लीग मैचों के दौरान मौजूद थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण को स्थगित कर दिया गया। आईपीएल के दौरान मुंबई में जोन्स के निधन के बाद अकरम कोच के रूप में कराची किंग्स टीम से जुड़े।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकरम ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘यह ऐसा साल है जिसे मैं लंबे समय तक नहीं भूल सकता। यह मेरे लिए दुख और खुशी दोनों लेकर आया। कल रात डीनो (डीन जोन्स) की बेहद कमी खली।’’

2021 से पहले इन खिलाड़ियों से दूरी बना सकती हैं फ्रेंचाइजी, जानें पूरी डिटेल

उन्होंने कहा, ‘‘डीनो कराची किंग्स और पीएसएल का अभिन्न हिस्सा था। मुझे मुख्य कोच का पद संभालना पड़ा लेकिन मैं उसके जज्बे और प्रतिबद्धता की जगह कभी नहीं ले सकता।’’

कराची किंग्स ने मंगलवार को फाइनल में लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार पीएसएल खिताब जीता। कप्तान इमाद वसीम और टीम के सदस्य बाबर आजम ने भी पीसएल की खिताबी जीत जोन्स को समर्पित कहा कि यह उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि है।

Editor's Pick