- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2020: Last over of Yuzvendra Chahal was turning point; Says David Warner after SRH lose opener vs RCB
IPL 2020 : मुझे याद नहीं कि कब मैं इससे पहले इस तरह से आउट हुआ था: वॉर्नर
मिशेल मार्श का गेंदबाजी करते समय टखना मुड़ना सनराइजर्स को आखिर में भारी पड़ा
Published On Sep 22, 2020, 11:56 AM IST
Last UpdatedSep 22, 2020, 11:56 AM IST
David Warner (File image)
डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद को बैंगलोर ने सोमवार रात खेले गए मैच में 10 रन से हराया। हार के वॉर्नर बेहद निराश दिखे। वार्नर को अपने जल्दी आउट होने का दुख था। जॉनी बेयरस्टॉ का शॉट गेंदबाज उमेश यादव के हाथ से लगकर नान स्ट्राइकर छोर पर लग गया था और तब वार्नर क्रीज से बाहर थे।
IPL 2020: विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को दिया जीत का श्रेय
वॉर्नर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं कि मैं इससे पहले कब इस तरह से आउट हुआ था। इस मैच में कुछ ऐसी चीजें हुई जो हमने पहले नहीं देखी। चहल का आखिरी ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा। हमें इस मैच को भुलाकर अगले मैच के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी।’
मिशेल मार्श का गेंदबाजी करते समय टखना मुड़ना सनराइजर्स को आखिर में भारी पड़ा। वह इसके बावजूद आखिरी क्षणों में बल्लेबाजी के लिये आये जिसके लिये वार्नर ने उनकी प्रशंसा भी की।
IPL 2020: विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को दिया जीत का श्रेय
वॉर्नर ने कहा, ‘मिशेल ने साहस दिखाया और क्रीज पर उतरा। वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। वह अपने पांव पर जोर नहीं दे पा रहा था। उम्मीद है कि उसकी चोट गंभीर नहीं होगी। उसे काफी दर्द हो रहा था इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता।’