• Home
  • News
  • Ipl 2020 ms dhoni will join chennai super kings in march preparations to start the 4th title 3945019

मार्च में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे महेंद्र सिंह धोनी, शुरू होगी चौथा खिताब जीतने की तैयारी

चेन्नई सुपर किंग्स का आधिकारिक कैंप 10 मार्च से शुरू होना है।

Edited By : India.com Staff |Feb 16, 2020, 02:08 PM IST

Published On Feb 16, 2020, 02:08 PM IST

Last UpdatedFeb 16, 2020, 02:08 PM IST

बीसीसीआई (BCCI) के इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के शेड्यूल जारी करने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी ऐलान कर दिया है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक मार्च से टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

दरअसल धोनी इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से ही प्रतिद्वंदी क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि धोनी ने हाल ही में अपने घरेलू टीम झारखंड के रणजी ट्रॉफी स्क्वाड के साथ अभ्यास किया है लेकिन फिलहाल किसी को अंदाजा नहीं है कि धोनी कैसी फॉर्म में हैं। फैंस को धोनी की बल्लेबाजी अब सीधे मुंबई इंडिंयस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में देखने को मिलेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शेड्यूल के मुताबिक सीएसके 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो हर सीजन भारतीय टीम के साथ व्यस्त रहने की वजह से धोनी टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच से कुछ दिन पहले ही टीम के साथ जुड़ पाते थे लेकिन इस बार वो लगभग एक महीने पहले ही स्क्वाड से जुड़ जाएंगे और स्क्वाड के नए खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।

न्यूजीलैंड की उछाल, सीम और स्विंग वाली पिच पर भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद: शमी

सीएसके से जुड़े करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में कहा, “एक मार्च को उनके (धोनी) आने की उम्मीद है। वो 4-5 दिन के लिए वापस जाने से पहले कुछ हफ्तों के लिए अभ्यास करेंगे और फिर आईपीएल शुरू होने से पहले वापस आएंगे।”

धोनी एक मार्च से चेपॉक में सुरेश रैना और अंबाती रायडू के साथ अभ्यास करेंगे, जो कि पहले से ही वहां ट्रेनिंग कर रहे हैं। सूत्र ने आगे कहा, “रैना और रायडू पिछले तीन हफ्तों से यहां अभ्यास कर रहे हैं। वो वापस जा रहे हैं और और 2 मार्च को फिर वापस आएंगे। जो भी खिलाड़ी उस समय उपलब्ध रहेंगे वो भी उनके साथ जुड़ेंगे। टीम का आधिकारिक कैंप 10 मार्च से शुरू हो रहा है।”

Editor's Pick