IPL 2020 : धोनी के धुरंधर शुक्रवार से कर सकते हैं ट्रेनिंग बशर्तें...
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा
Published On Sep 03, 2020, 09:23 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2020, 09:23 PM IST
ipl 2020 news today.तीन बार की इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) टीम 2 खिलाड़ियों को छोड़कर शुक्रवार से आउटडोर प्रैक्टिस शुरू कर सकती है। हालांकि ये तभी संभव हो पाएगा जब गुरुवार को कराए गए दूसरे टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आएंगे।
तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) और रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के पिछले सप्ताह कोविड19 (COVID-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आए थे। इन दोनों सहित सीएसके दल के 13 सदस्य इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सीएसके के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘टेस्ट आज कराये गए। इसके नतीजे देर रात या फिर कल सुबह तक आ जाएंगे।’
इससे पहले सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन (Kashi Vishwanathan) ने कहा था कि टीम दूसरे दौर की जांच के बाद शुक्रवार से ट्रेनिंग शुरू करेगी।
आईपीएल (IPL 2020) के 13वें एडिशन के लिए यूएई पहुंची सभी 8 टीमों में से चेन्नई को छोड़कर बाकी टीमों के खिलाड़ियों ने आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दिया है। माही की टीम के लिए आईपीएल से पहले खिलाड़ियों का पहले वायरस के चपेट में आना और उसके बाद उप कप्तान सुरेश रैना का अचानक स्वदेश लौटना अच्छा संकेत नहीं है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के धुरंधर 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें एडिशन में कैसा प्रदर्शन करते हैं।