- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2020 News Hindi: Scott Styris believes Indian players will face trouble in playing empty staduim in UAE
स्कॉट स्टाइरिस: भारतीय क्रिकेटर्स के लिए UAE में खाली स्टेडियम में खेलना होगा काफी मुश्किल
आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है.
Published On Sep 08, 2020, 07:08 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2020, 07:08 PM IST
Virat Kohli with MS Dhoni @ Twitter
IPL 2020 News Today: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस (Scott styris) को लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों (Team India) को खाली स्टेडियमों में खेलने को लेकर सामंजस्य बैठाने में समय लगेगा। इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच हो रहा है। कोविड-19 के कारण ही इस लीग को भारत के बजाए यूएई में कराने का फैसला लिया गया है और इसी कारण ही लीग बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेली जाएगी।
IPL 2020 Schedule Download PDF Online: हिन्दी में जानें आईपीएल 2020 का पूरा कार्यक्रम
स्टाइरिस (Scott Styris) ने स्टार स्पोटर्स से कहा, “मुझे लगता है कि विदेशी खिलाड़ियों को तालमेल बिठाने में समय नहीं लगेगा। कई विदेशी खिलाड़ी कम दर्शकों के सामने खेले हुए हैं, यहां तक की बिना दर्शकों के वो भी लगातार।”
उन्होंने कहा, “लेकिन आप सही हैं, भारतीय खिलाड़ी, मैं याद नहीं कर पा रहा हूं कि वो लोग कब खाली स्टेडियमों में खेले हों। वो लोग परेशान नहीं होंगे लेकिन वो थोड़ा हैरान जरूर होंगे कि वे कहां आ गए हैं और दूसरे तरीके से ऊर्जा ढूंढ़ने के बारे में सोचेंगे।”
युवराज सिंह की नजर BBL में खेलने पर, टीम की तलाश जारी
वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर को लगता है कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलने को लेकर काफी भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि कोविड-19 के कारण लंबा गैप हो गया है।
उन्होंने कहा, “शुरुआती कुछ मैचों में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन अंत में आप भाग्यशाली होंगे कि यह टूर्नामेंट हो रहा है और आपको कुछ क्रिकेट खेलने को मिल रही है।”