छह साल बाद हुई कीवी बल्‍लेबाज की IPL में वापसी, बोले- उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में आना…

आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है.

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 07, 2020, 07:12 PM IST

Published On Sep 07, 2020, 07:12 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2020, 07:12 PM IST

James Neesham Twitter

James Neesham @ Twitter

IPL 2020 News Today: छह साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में वापसी कर रहे न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) ने कहा है कि वह अब अधिक समझदार हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता से उन्हें इस सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

नीशम ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जब छल साल पहले दिल्ली की फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में पदार्पण किया था तो उन्हें अपने खेल के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। नीशम ने दिसंबर 2012 में न्यूजीलैंड की ओर से डेब्‍यू किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 क्रिकेट में बड़ा बदलाव चाहते हैं शेन वार्न, हर गेंदबाज को मिले ये विशेष अधिकार

तब से नीशम ने लंबा सफर तय किया। उन्हें 2015 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम में जगह नहीं मिली जबकि 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद वह संन्यास पर विचार कर रहे थे। वह हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम का अहम हिस्सा बने और पिछले साल टीम को विश्व कप सेमीफाइनल में जगह दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही।

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम में कई विदेशी खिलाड़ी हैं और ऐसे में नीशम को तय नहीं कि उन्हें आईपीएल (IPL 2020) के आगामी सत्र में कितने मैच खेलने को मिलेंगे।

IPL 2020 : ‘श्रेयस अय्यर के पास सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों से सीखने का है मौका’

शुक्रवार को दुबई पहुंचने के बाद पृथवास से गुजर रहे नीशम ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं लंबे समय के बाद लीग में खेल रहा हूं। उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी के रूप में यहां आना रोमांचक है। पिछली बार मैं दिल्ली की ओर से खेला था, मैं युवा और प्रतिभावान था लेकिन अपने खेल के बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं थी। मुझे नहीं पता था कि सफल होने के लिए किसी चीज की जरूरत है। उस समय यह मेरे लिए चुनौती थी।’’

BCCI ने IPL 2020 का एंथम ‘आएंगे हम वापस’ जारी किया, देखें VIDEO

नीशम को 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन वह चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाए।  ‘‘इस बार मैं अधिक समझदार बनकर लौटा हूं और मुझे अधिक जानकारी है। मैं अपनी जानकारी टीम के युवा खिलाड़ियों को दे सकता हूं। हमारी टीम को लेकर काफी रोमांचित हूं, हमारे पास क्रिस गेल और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में दुनिया के कुछ सबसे बड़े नाम मौजूद है और निश्चित तौर पर यह ऐसी टीम है जो काफी मैच और टूर्नामेंट जीत सकती है।’’

छह दिन होटल के कमरे में रहना उबाऊ और चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन नीशम का मानना है कि पेशेवर क्रिकेटर के रूप में वह काफी लोगों से बेहतर स्थिति में हैं जो कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे हैं।

Editor's Pick