IPL 2020 के पहले ही मुकाबले ने तोड़ दिए Viewership के सारे रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने देखा मैच

पहले मुकाबले में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज की.

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 22, 2020, 04:05 PM IST

Published On Sep 22, 2020, 04:05 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2020, 04:05 PM IST

MS Dhoni Rohit Sharma Twitter 2

MS Dhoni with Rohit Sharma @ Twitter

IPL 2020 News Today: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार को खेले गए उद्घाटन मुकाबले को करीब 20 करोड़ लोगों ने देखा। शाह के अनुसार, यह किसी भी देश में किसी भी खेल के उद्घाटन मुकाबले को देखने वालों के हिसाब से सबसे ज्यादा संख्या है।

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, मैच के बीच में चोटिल हुआ ये स्टार ऑलराउंडर

आईपीएल-13 का उद्घाटन मुकाबला शनिवार को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार की चैंपियन मुंबइ इंडियंस को पांच विकेट से हराया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुनील गावस्‍कर की हैदराबाद-XI में केन विलियमसन के लिए नहीं है जगह, इस युवा को किया शामिल

जय शाह ने ट्विटर पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को टैग करते हुए लिखा, “आईपीएल के उद्घाटन मैच ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। बीएआरसी के अनुसार, इस मैच को 20 करोड़ लोगों ने देखा। यह किसी भी देश में किसी भी खेल के उद्घाटन मुकाबले को देखने वालों के हिसाब से सबसे ज्यादा संख्या है।”

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई के तीन स्थानों पर खेला जा रहा है। इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा, जिसके आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

Editor's Pick