add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दर्शकों के बगैर IPL 2020 आयोजन का कोई मतलब नहीं : मदनलाल

कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 2020 के आयोजन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 10, 2020 5:59 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें एडिशन के आयोजन को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. इस लीग का आयोजन 29 मार्च सके होना था लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है. इस समय इसके आयोजन की चर्चा जोरों पर है. कई खिलाड़ी इसे बंद स्टेडियम में आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं वहीं कइयों का कहना है कि इस समय इसके आयोजन को लेकर बात करना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा.

अनुबंधित खिलाड़ियों पर BCCI हुआ मेहरबान, मुश्किल समय में किया बड़ा ऐलान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के सदस्य रहे मदनलाल ने कहा है कि आईपीएल को लेकर फैसला तभी लिया जा सकता है जब कोरोनावायरस से उपजी वर्तमान स्थिति ठीक हो जाएगी.

बकौल मदनलाल, ‘एक बार कोरोनावायरस चला जाए तो क्रिकेट निश्चित तौर पर हो सकता है क्योंकि यह काफी प्रसिद्ध खेल है जिसे लगभग सभी लोग पसंद करते हैं. यहां तक की खिलाड़ी भी दर्शकों के सामने खेलना पसंद करते हैं और यह तभी हो सकता है जब स्थिति ठीक हो जाए.’

मदनलाल ने साथ ही कहा कि बिना दर्शकों के आईपीएल हो इस बात का कोई मतलब नहीं है. 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य ने कहा, ‘खाली स्टैंड रहते आईपीएल खेलने का कोई मतलब नहीं हैं. यह सिर्फ खिलाड़ियों और प्रशंसकों की बात नहीं है यह उन लोगों की भी बात है जो प्रसारण आदि जैसे कामों के लिए सफर करते हैं. एक बार स्थिति सुधर जाए तो बाकी सीरीज भी हो सकती हैं और बीसीसीआई खोए हुए समय की भरपाई कर सकती है.’

TRENDING NOW

MS Dhoni की कप्तानी की कायल इस महिला क्रिकेटर ने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को बताया पसंदीदा बल्लेबाज

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक को इस साल जुलाई-अगस्त में होना था उसे एक साल के लिए टाल दिया गया है वहीं आईपीएल को अब तक रद्द नहीं किया गया है.