- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 parthiv patel responds to dean jones mockary on twitter
पार्थिव पटेल को RCB द्वारा रिटेन करने पर डीन जोन्स ने उड़ाया मजाक, शुरू हुई ट्विटर वार
पार्थिव पटेल IPL 2020 के दौरान RCB की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे.
Published On Nov 16, 2019, 02:14 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2019, 02:14 PM IST
भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके पार्थिव पटेल को आगामी आईपीएल सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने रिटेन किया है। पार्थिव के RCB में दोबारा चुने जाने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स ने उनका ट्विटर पर मजाक उड़ाया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गई।
You kept @parthiv9 ? https://t.co/AcOOm8wmwa
— Dean Jones AM (@ProfDeano) November 16, 2019
दरअसल, RCB के टीम डायरेक्टर माइक हेसन ने अपने ट्विटर हैंडल से आगामी IPL के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची ट्वीट की, जिसमें पार्थिव पटेल का नाम भी शामिल है।
So that u can be at peace during ipl in #selectdugout ….
— parthiv patel (@parthiv9) November 16, 2019
डीन जोन्स ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए मजाकिया लहजे में स्माइली पोस्ट करते हुए लिखा कि आपने पार्थिव पटेल को भी टीम में शामिल किया है। जोन्स के इस ट्वीट पर पार्थिव भड़क गए और उन्होंने जवाब दिया, “मुझे RCB में इसलिए लिया गया है ताकि आईपीएल में आप सिलेक्ट डगआउट शो के दौरान शांति से बैठ सकें।”
Correct !! I have a lot of power! Play well bud! Cos if you don’t… we will let you know on the #selectdugout https://t.co/AbbE2GRNAE
— Dean Jones AM (@ProfDeano) November 16, 2019
इसपर डीन जोन्स की तरफ से भी जवाब आया। उन्होंने लिखा, “तुमने सही कहा, मेरे पास काफी शक्ति है। तुम अच्छा खेलना दोस्त क्योंकि अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो मैं सिलेक्ट डगआउट शो के दौरान तुम्हें इस बारे में बताऊंगा।”