- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 picking dale steyn was a part of rcbs plans says coach mike hesson 3886021
IPL 2020: RCB कोच माइक हेसन ने बताया- क्यों तीसरी बार में डेल स्टेन को खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने तेज गेंदबाज डेल स्टेन को 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा।
Published On Dec 22, 2019, 04:54 PM IST
Last UpdatedDec 22, 2019, 04:54 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन की नीलामी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रिलीज किए दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को तीसरी बार में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। नीलामी प्रक्रिया खत्म होने के बाद आरसीबी के कोच माइक हेसन ने बताया कि स्टेन को खरीदना टीम की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था।
हेसन के इस बयान ने फैंस को हैरान किया क्योंकि अगर स्टेन टीम मैनेजमेंट की रणनीति का हिस्सा थे को पहली दो बारी में उन पर बोली क्यों नहीं लगाई। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि उन्हें नीलामी से पहले रिलीज ही क्यों किया गया था।
आरसीबी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हेसन ने कहा, “हम जानते थे कि हमें स्टेन को खरीदना है लेकिन अगर हम उनके लिए पहले बोली लगाते तो उनकी कीमत तीन-चार करोड़ ऊंची चली जाती जो हम पर असर करती। इसुरु उदाना के साथ भी यही कहानी थी।”
बता दें कि उडाना को भी पहली बार में कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन दूसरी बार में आरसीबी ने उन्हें 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
उन्होंने कहा, “हमने सोचा था कि बाद में उडाना हमारे लिए सही होंगे इसलिए हमें उनके लिए थोड़ा धीमे जाना पड़ा। अंत में हम जिस तरह चाहते थे इसने उसी तरह काम किया।”
इयान चैपल का बड़ा बयान, रोहित-विराट के मुकाबले सचिन-गांगुली ने किया
हेसन ने बताया कि नीलामी से पहले उन्होंने टीम के कप्तान विराट कोहली को सैकड़ों मैसेज किए और उनसे विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा, “मैंने शायद विराट को घंटो तक 100 से भी ज्यादा मैसेज किए। मुझे लगता है कि उसे लगा कि बातचीत करते करते हम बीच में सो भी गए थे। लेकिन उसे अच्छी तरह से पता था कि हमारी क्या योजना है। आखिर में वो उडाना और स्टेन को लेकर काफी उत्सुक था।”