- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 players list chennai super kings auction picks full list of players
IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने कम बजट में खरीदे बड़े खिलाड़ी; चावला बने करोड़पति
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2020 नीलामी में मात्र 4 खिलाड़ी खरीदे।
Published On Dec 20, 2019, 03:19 PM IST
Last UpdatedDec 20, 2019, 03:19 PM IST
तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2020 की नीलामी में मात्र चार खिलाड़ी खरीदे। पीयूष चावला, जॉश हेजलवुड, सैम कर्रन और साई किशोर को खरीदकर सीएसके ने अपने गेंदबाजी अटैक को मजबूत किया।
नीलामी से पहले 6 खिलाड़ियों को रिलीज करने वाली चेन्नई टीम 14.60 करोड़ के कम बजट के साथ उतरी थी। गौरतलब है कि सीएसके ने इस नीलामी में एक भी बल्लेबाज नहीं खरीदा, हालांकि उन्होंने इंग्लिश ऑलराउंडर कर्रन को स्क्वाड में शामिल किया है लेकिन किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई। सीएसके एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों के प्रति अपने विश्वास जताया।
नीलामी में खरीदे खिलाड़ी:
पीयूष चावला- 6.75 करोड़
सैम कर्रन- 5.5 करोड़
जॉश हेजलवुड- 2 करोड़
साई किशोर- 20 लाख
IPL 2020: उनादकट-उथप्पा रहे राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी; देखें पूरी लिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड: नारायण जगदीशन, रितुराज गायकवाड़, केएम आसिफ, रवींद्र जडेजा, एम विजय, एमएस धोनी, जॉश हेजलवुड, केदार जाधव, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, लुंगी एनगिडी, सैम कर्रन, मोनू कुमार, शेन वॉटसन, साई किशोर
नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी: मोहित शर्मा, सैम बिलिंग्स, डेविड विली, ध्रुव शौरे, स्कॉट कुग्गेलेजिन, चैतन्य बिश्नोई