- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 players list rajasthan royals auction picks full list of players
IPL 2020: उनादकट-उथप्पा रहे राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी; देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 नीलामी में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी खरीदे।
Published On Dec 20, 2019, 01:45 PM IST
Last UpdatedDec 20, 2019, 01:45 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम ने गुरुवार रात हुई नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों पर ज्यादा पैसे खर्च किए। राजस्थान का झुकाव नीलामी की शुरुआत से ही घरेलू क्रिकेटर्स की ओर था। ये बात इससे भी साफ हो जाती है कि राजस्थान के दो सबसे महंगे खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) हैं।
राजस्थान ने कोलकाता में हुई IPL 2020 नीलामी में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी खरीदे। 28.90 करोड़ की पर्स के साथ उतरी रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने उथप्पा, उनादकट के अलावा डेविड मिलर (David Miler) और एंड्रूयू टाय (Andrew Tye) जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। वहीं युवा भारतीय यशस्वी जायसवाल को भी राजस्थान ने 2.4 करोड़ में खरीदा। गौरतलब है कि राजस्थान ने नीलामी से पहले रिलीज किए उनादकट और ओशाने थॉमस को फिर से खरीदा है।
नीलामी में खरीदे खिलाड़ी:
रॉबिन उथप्पा- 3 करोड़
जयदेव उनादकट- 3 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 2.4 करोड़
आकाश सिंह- 20 लाख
अनुज रावत- 80 लाख
एंड्रयू टाय- एक करोड़
कार्तिक त्यागी- 1.3 करोड़
डेविड मिलर- 75 लाख
ओशाने थॉमस- 50 लाख
अनिरुद्ध जोशी- 20 लाख
टॉम कर्रन- एक करोड़
जसप्रीत बुमराह के कमबैक पर प्रश्नचिन्ह; NCA ने फिटनेस टेस्ट लेने से किया इंकार
राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड: महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, रियान पराग, स्टीव स्मिथ, रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, अंकित राजपूत, मयंक मारकंडे, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरोन, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशाने थॉमस, एंड्रयू टाय, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, यशस्वी जायसवाल, अनिरुद्ध जोशी, टॉम कर्रन, जोस बटलर, संजू सैमसन, अनुज रावत
नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी: एश्टन टर्नर, ओशाने थॉमस, शुभम रंजन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमान बिड़ला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, लियाम लिविंगस्टोन और सुदेश मिधुन