• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IPL से पहले प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे सुरेश रैना, कहा- फिर खेलना एक सपने जैसा है

IPL से पहले प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे सुरेश रैना, कहा- फिर खेलना एक सपने जैसा है

IPL 2020 का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में होगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 25, 2020, 11:44 PM IST

Published On Jul 25, 2020, 11:44 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2020, 11:44 PM IST

Suresh Raina Twitter

Suresh Raina @ Twitter

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने शनिवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की तारीखें घोषित होने के बाद अब वह फिर से मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल (IPL 2020) के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में होगा।

ENG vs WI: एंडरसन-ब्रॉड की घातक गेंदबाजी से वेस्‍टइंडीज पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बल्लेबाज रैना ने नेट पर अभ्यास के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ” वीकेंड में घूमना, जब हम फिर से मैदान पर खेल सकते हैं तो यह सपना देखने जैसा.वीकेंड की तैयारियों के साथ तैयार।”

रैना और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत पिछले कुछ समय से नेट्स पर एक साथ अभ्यास कर रहे हैं। रैना साथ ही लेग स्पिनर पियूष चावला और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के साथ भी अभ्यास करते हुए दिखे थे। रैना ने हाल ही चावला और शमी के साथ एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें वह शमी और चावला के साथ अभ्यास करते हुए दिखे थे।

भाई के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सौरव गांगुली ने कराया कोरोना टेस्‍ट, ये आया नतीजा

आईपीएल के चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने पुष्टि की है कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल टूर्नामेंट 51 दिनों तक चलेगा और 60 मैच खेले जाएंगे।

Editor's Pick