• Home
  • News
  • Ipl 2020 points table and updated orange cap and purple cap list ahead of playoffs 4196918

लीग स्टेज खत्म होने के बाद क्या है ऑरेंज और पर्पल कैप सूची का हिसाब

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बैंगलोर टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Nov 04, 2020, 10:27 AM IST

Published On Nov 04, 2020, 10:27 AM IST

Last UpdatedNov 04, 2020, 10:27 AM IST

मंगलवार को शारजाह के मैदान पर टेबल टॉपर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 10 विकेट से हराकर डेविड वार्नर (David Warner) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम शान के साथ प्लेऑफ में पहुंची। इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 20200 के 13वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सफर खत्म हो गया।

आखिरी लीग मैच खत्म होने के बाद भी मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, वहीं 16 अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) दूसरे नंबर पर है। मुंबई के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अपने दमदार नेट रन रेट के दम पर हैदराबाद टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ बराबर 14 अंक होने के बावजूद तीसरे नंबर पर पहुंच गई। जब आरसीबी चौथे स्थान पर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कब होंगे प्लेऑफ के मुकाबले:

13वें सीजन के प्लेऑफ मैच 5 नवंबर से शुरू होंगे। पहला क्वालिफायर दुबई में टॉप दो टीमों मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह पक्की कर लेती जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

अंकतालिका में तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैदराबाद और बैंगलोर के बीच 6 नवंबर को अबू धाबी में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा, जबकि विजेता टीम पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम के साथ 8 नवंबर को अबू धाबी में ही दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। 13वें सीजन का फाइनल मैच 10 नवंबर को दुबई में खेला जाना है।

ऑरेंज कैप सूची:

क्रमांक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 केएल राहुल 14 14 670 55.83 129.34 58 23
2 डेविड वार्नर 14 14 529 44.08 136.69 49 14
3 शिखर धवन 14 14 525 47.73 145.03 58 10
4 देवदत्त पाडिक्कल 14 14 472 33.71 126.54 51 8
5 विराट कोहली 14 14 460 46.00 122.02 23 11

पर्पल कैप सूची:

क्रमांक खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट हॉल 5-विकेट हॉल
1 कगीसो रबाडा 14 54.4 328 25 17.80 445 1
2 जसप्रीत बुमराह 13 52.0 312 23 15.74 362 1
3 जोफ्रा आर्चर 14 55.4 334 20 18.25 365
4 युजवेंद्र चहल 14 53.1 319 20 19.05 381
5 ट्रेंट बोल्ट 13 51.2 308 20 20.90 418 1

Editor's Pick