add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के 22 साल के तेज गेंदबाज को ट्रॉयल के लिए बुलाया

इंंडियान प्रीमियर लीग का 12वां सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने ससेक्स के जॉर्ज गॉर्टन में दिलचस्पी दिखाई है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 1, 2019 2:12 PM IST

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन की नीलामी से पहले पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम ने ससेक्स (Sussex) के 22 साल के तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन (George Garton) को ट्रायल के लिए भारत बुलाया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जॉर्ज ने इसे ‘शानदार बताया है और कहा है कि वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। ससेक्सक्रिकेट डॉट को डॉट यूके ने जॉर्ज के हवाले से लिखा, “आईपीएल सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट है। इसलिए राजस्थान जैसी टीम का मुझमें रूचि दिखाना मेरे आत्मविश्वास में इजाफा करेगा और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।”

जानें कौन हैं जॉर्ज गॉर्टन

ससेक्स के कोच इस युवा गेंदबाज को ‘असली रत्न’ कहा है। ससेक्स के लिए डेब्यू के ठीक चार महीने बाद जॉर्ज को इंग्लैंड लायंस टीम में शामिल किया गया। उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान ए टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।जॉर्ज के प्रदर्शन से इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी बेहद प्रभावित थे। ये गेंदबाज इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ नेट में भी गेंदबाजी कर चुका है।

TRENDING NOW

IPL 2020 Auction: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर फ्रेंचाइजी ने चौंकाया

जॉर्ज ने अपने करियर में अब तक खेले 13 प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 28 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में जॉर्ज के नाम 24 मैचो में 29 सफलताएं। जबकि 12 टी20 मैचों में कुल 11 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट के इस उभरते सितारे ने हाल ही में अबुधाबी में खेली गई टी10 लीग में सबसे ज्यादा लिए हैं। कलंदर्स टीम के लिए 13 विकेट लेने वाले जॉर्ज टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए थे।