add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कोलकाता के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं अश्विन: गेंदबाजी कोच हैरिस

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 3, 2020 4:33 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रियान हैरिस का कहना है कि टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं। दिल्ली टीम शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी।

याद दिला दें कि भारतीय स्पिन गेंदबाज स्पिनर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच से दौरान चोटिल हो गए थे। अपने ही ओवर में गेंद को पकड़ने की कोशिश करते हुए अश्विन के कंधे पर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। जिसके बाद अश्विन अगले दोनों मैचों में नहीं खेले थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शनिवार को कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें टीम के गेंदबाजी कोच हैरिस ने बताया कि अश्विन ने पिछली रात नेट सेशन में अच्छा समय बिताया।

पत्रकार के सवाल पर भड़के CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग, धोनी को बाद में भेजने की बताई ये वजह

हालांकि अश्विन के कोलकाता के खिलाफ मैच खेलने का आखिरी फैसला मेडिकल टीम की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही लिया जाएगा।

इस वीडियो में हैरिस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बारे में भी बात की, जहां दिल्ली टीम 15 रन से हार गई थी। उन्होंने कहा, “उस मैच में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है।”

केकेआर के खिलाफ मैच से पहले हैरिस ने कहा कि कोलकाता एक अच्छी टीम है और वो अपने विपक्ष को गेंदबाजी करने का तरीका ढूंढने के करीब हैं।