अगर आईपीएल यूएई में होता है तो RCB को सफलता मिलेगी: आकाश चोपड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन सितंबर-नवंबर के बीच यूएई में हो सकता है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 22, 2020, 03:18 PM IST

Published On Jul 22, 2020, 03:18 PM IST

Last UpdatedJul 22, 2020, 03:18 PM IST

© AFP

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का कहना है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन यूएई में खेला जाएगा तो विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इसका फायदा मिल सकता है।

कमेंटेटर चोपड़ा ने अपने चैट शो पर कहा, “बल्लेबाजी हालातों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि कुछ टीमों के लिए फायदेमंद हो सकता है। उदाहरण के लिए आरसीबी, क्योंकि जब मैदान बड़े होते हैं आपकी गेंदबाजी कमजोर होने के बाद भी इतनी ज्यादा एक्सपोस नहीं होती है। आरसीबी, मेरे हिसाब से अच्छा कर सकती।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “आपको ऐसी टीमें मिली हैं, जिनके पास अच्छे स्पिनर हैं, इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर सुपर किंग्स होगी। बल्लेबाजों को खास परेशानी नहीं होगी हालांकि उन्हें गर्मी से बचना होगा क्योंकि एक दिन में दो मैच होंगे।”

‘टेस्ट में विराट कोहली से बेस्ट हैं स्टीव स्मिथ, लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान का कोई सानी नहीं’

चोपड़ा ने कहना है कि खिलाड़ियों को दुबई में गर्मी और डिहाइड्रेशन से निपटना होगा। उन्होंने कहा, “कोई समस्या नहीं होगी, हालांकि उन्हें गर्मी से थोड़ा लड़ना पड़ सकता है। अभी के लिए, मौसम अच्छा है। बता दें, यूएई में बहुत अधिक गर्मी होती है। लेकिन सितंबर और अक्टूबर अभी भी समय बाकी है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जो समस्या देख रहा हूं वो ये है कि अगर आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होता है और 7 नवंबर को समाप्त होता है, तो ये लगभग 6 हफ्ते का होता है, जिसमें प्लेऑफ का अंतिम हफ्ता भी शामिल होता है। 5 सप्ताह में टूर्नामेंट पूरा होने वाले के लिए बहुत सारे डबल हेडर हो सकते हैं। डबर हेडर्स में, भले ही ये कितने भी मनोरंज हो। मिडिल ईस्ट के गर्मी से बल्लेबाज डीहाईड्रैट हो सकते हैं।”

Editor's Pick