×

IPL 2020: कोहली-रैना का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में 5,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - October 11, 2020 3:34 PM IST

खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस जब आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के करीब होंगे।

मुंबई के कप्तान रोहित अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अबु धाबी में होने वाले मैच में अगर अर्धशतकीय पारी खेलते हैं तो वो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

194 मैचों में 38 अर्धशतक बनाकर रोहित अपने समकक्ष भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली (183 मैच) और सुरेश रैना (193 मैच) की बराबरी पर हैं। 39 अर्धशतक पूरे कर रोहित इन दोनों दिग्गजों से आगे निकल जाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के आलोचकों पर मुझे तरस आता है: किरमानी

आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर शीर्ष पर हैं। वार्नर ने 133 मैचों में कुछ 46 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने अब तक खेले 6 में से 5 मैत जीते हैं और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। हालांकि रोहित का बल्लेबाजी प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 35.16 की औसत और 145.51 की स्ट्राइक रेट से 21 रन ही बनाए हैं, जिसमें केवल दो अर्धशतक शामिल हैं।