• Home
  • News
  • Ipl 2020 rohit sharma plays against srh ignoring the advice of bcci president sourav ganguly 4196849

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की सलाह को अनदेखा कर मैदान में उतरे रोहित; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) मैच में नजर आए। मुंबई के लिए कुछ मैच मिस करने के बाद रोहित के मैदान पर लौटने से फैंस को काफी राहत मिली...

Edited By : India.com Staff |Nov 04, 2020, 09:45 AM IST

Published On Nov 04, 2020, 09:45 AM IST

Last UpdatedNov 04, 2020, 09:45 AM IST

हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) मैच में नजर आए। मुंबई के लिए कुछ मैच मिस करने के बाद रोहित के मैदान पर लौटने से फैंस को काफी राहत मिली लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारतीय टीम के उप कप्तान के इस फैसले से खुश नहीं होंगे।

दरअसल रोहित की चोट पर बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने साफ कहा था कि वो चाहते हैं कि रोहित अपनी चोट को लेकर सावधानी बरतें चूंकि उन्हें दोबारा हैमस्ट्रिंग इंजरी होने का खतरा ज्यादा है। लेकिन इसके बावजूद रोहित हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलने उतरे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटीआई से बातचीत में गांगुली ने कहा था कि, “रोहित चोटिल है, वर्ना हम उसके जैसे खिलाड़ी को बाहर क्यों रखते? वो सीमित ओवर फॉर्मेट टीम का उप कप्तान है। हमें उस पर नजर रखनी होगी। (वापसी के बारे में) मुझे नहीं पता। चोटिल होने के बाद वो अभी तक नहीं खेला है। हमें उसे रिकवर होते देखना चाहते है। खिलाड़ियों को मैदान पर वापस लाना बीसीसीआई का काम है। अगर वो ठीक होता है, वो खेलेगा।”

टॉस के दौरान जब मुरली कार्तिक ने कप्तान रोहित ने उनकी चोट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘सब ठीक है’।

रोहित के शारजाह के मैदान पर उतरने के फैसले ने एक बार उनकी इंजरी को लेकर असमंजस की स्थिति बना दी है। अगर वो नंवबर के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के लिए चोटिल हैं, तो फिर वो अभी मुंबई इंडियंस के लिए क्यों खेल रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रोहित खुद को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने के फैसले से बेहद नाराज है। केएल राहुल को सीमित ओवर फॉर्मेट टीम का उप कप्तान बनाए जाने से भी उनकी नाराजगी बढ़ी है।

Editor's Pick