- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 round 7 yashasvi jaiswal priyam garg get big deal in auction 3883257
IPL 2020, Round-7: भारतीय खिलाड़ियों पर हुई रुपयों की बारिश, यशस्वी जायसवाल, प्रियम गर्ग हुए मालामाल
मुश्ताक अली, विजय हजारे और रणजी के इन चैंपियन्स को भी मिली बड़ी डील.
Published On Dec 19, 2019, 07:28 PM IST
Last UpdatedDec 19, 2019, 07:28 PM IST
आईपीएल 2020 के ऑक्शन के दौरान भारत के जूनियर खिलाड़ियों पर खूब दांव लगे. राउंड-7 के दौरान अनकैप्ड की श्रेणी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर चार करोड़ रुपये खर्च कर सबसे बड़ा दांव कोलकातना नाइट राइडर्स ने खेला.
मुंबई के शिवाजी मैदान में पानी-पूरी बेचने से अंडर-19 विश्व कप 2020 की टीम तक का सफर तय कर चुके 17 साल के यशस्सवी जायवाल पर आईपीएल में 2.40 करोड़ रुपये की बोली लगी. जायस्वाल का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था, जिसे राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया. जायस्वाल पको खरीदने के लिए सभी फ्रेंचाइजी में होड़ देखने को मिली.
पढ़ें:- IPL Auction, Round-1: इयोन मोर्गन पर लगी सबसे बड़ी बोली, नहीं बिके ये दो भारतीय
अंडर-19 विश्व कप 2020 के कप्तान प्रियम गर्ग पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.9 करोड़ रुपये खर्च कर टीम में शामिल किया. सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20-20 टूर्नामेंट में झारखंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट सिंह को हैदराबाद ने 1.9 करोड़ रुपये खर्च कर टीम में शामिल किया. विराट सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए थे. वो विश्व कप 2020 के लिए कप्तानी की दौड़ में प्रियम गर्ग के साथ थे.
पढ़ें:- IPL Auction, Round-2: पैट कमिंस ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, यूसुफ पठान को…
20 लाख के बेस प्राइज वाले दीपक हुड्डा पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 लाख रुपये खर्च किए. राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स में धोनी की टीम में खेलने वाले राहुल त्रिपाठी को इस सीजन में खरीददार मिल गया है. कोलकाता ने उन्हें 60 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है.
मंजोत कालरा, पवन देशपांडे, हरप्रीत भाटिया, अनुज रावत, शाहरुख खान, रोहन कदमपर किसी ने दांव नहीं लगाया. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम को खरीदने में भी किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.