add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020: दो और कोविड-19 टेस्ट देने के बाद CSK टीम से जुड़ सकेंगे रुतुराज गायकवाड़

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में हिस्सा लेने दुबई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 13, 2020 4:13 PM IST

कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आए तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन दूसरे कोविड पॉजिटिव खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaekwad) रविवार से दो और टेस्ट देने के बाद सीएसके स्क्वाड से जुड़े सकेंगे। मुमकिन है कि रुतुराज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।

सीएसके दल के 13 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी रुतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने रविवार को पीटीआई से कहा, ‘‘नियमों के अनुसार रुतुराज के दो और टेस्ट होंगे, आज और कल। अगर वो नेगेटिव पाए गए तो वो टीम होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ेंगे। स्टाफ के अन्य सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं और अब सामान्य हैं। वो टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौट चुके हैं।’’

भारत ए की टीम में नियमित रूप से खेलने वाले रुतुराज चाहर के पॉजिटिव पाए जाने के कुछ दिन बाद संक्रमित पाए गए हैं। रुतुराज को सीएसके की टीम में सुरेश रैना की जगह लेने का दावेदार माना जा रहा है लेकिनी सीएसके को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि रविवार और सोमवार को उनका परीक्षण होगा। रैना निजी कारणों से आईपीएल के आगामी सत्र से हट गए हैं।

कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद रुतुराज को हृदय और फेफड़ों से जुड़े परीक्षण कराने होंगे जिससे उनकी फिटनेस की जांच होगी। रुतुराज के चयन के लिए एक हफ्ते बाद ही उपलब्ध होने की उम्मीद है जिसके वो 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के टूर्नामेंट के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे और उनके कुछ और मैचों से भी बाहर रहने की संभावना है।