add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच रेयान हैरिस ने KKR के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2020 के अपने चौथे मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 2, 2020 5:46 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आईपीएल 2020 (IPL 2020) के तहत शनिवार को आमने सामने होंगी.  दिल्ली टीम के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस (Ryan Harris) ने इस मैच से एक दिन पहले कहा है कि उनकी टीम जीत के पटरी पर लौटना चाहती है और वे इसके लिए तैयार हैं.

हैरिस ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘वह हार निराशाजनक थी.  हम अपना श्रेष्ठ नहीं दे सके लेकिन हम इससे उबरने के लिए तैयार हैं.  हमें सनराइजर्स के खिलाफ किसी भी हाल में अपना श्रेष्ठ देना होगा. ‘ हैरिस ने कोलकाता के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैरिस ने कहा कि कोलकाता के खिलाफ उनकी टीम का मुकाबला शानदार होगा.  दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 बार मुकाबले हुए हैं, जिनमनें से 10 बार दिल्ली की जीत हुई है और 13 बार कोलकाता जीता है.  दिल्ली ने मौजूदा सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी है.

दूसरी दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम ने भी 3 मैचों में से दो जीते हैं जबकि एक में उसे भी हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली की टीम नेटरनरेट के आधार पर प्वाइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि केकेआर तीसरे नंबर पर है.