- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2020: Scott Styris Thinks Indian Players Might Take Time To Get Used to Playing Without Crowds
'भारतीय खिलाड़ियों को IPL 2020 के दौरान खलेगी इस चीज की कमी'
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने विराट कोहली के बारे में कही ये बात
Published On Sep 08, 2020, 04:02 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2020, 04:02 PM IST
Scot Styris @getty (file image)
कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें एडिशन का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा। टूर्नामेंट जैव-सुरक्षित महौल में खेला जाएगा जहां दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं होगी। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि यूएई में होने वाले आईपीएल में खाली स्टेडियमों के कारण विदेशी खिलाड़ी ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों को खेलने के दौरान निश्चित रूप से जोश की कमी महसूस होगी।
CPL 2020 Live Streaming 1st Semi-final: पोलार्ड के सामने होंगे रसेल, जानें कब और कहां होगा मैच
स्टायरिश ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड शो’ में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए बहुत अधिक सामंजस्य बिठाना होगा। बहुत सारे विदेशी खिलाड़ी नियमित रूप से खाली मैदान या कम भीड़ के सामने खेलते हैं। वे इसके अभ्यस्त हैं।’
उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली जैसे भारतीय खिलाड़ी जो काफी समय से खेल रहे हैं, वे संघर्ष नहीं करेंगे लेकिन जब उन्हें जोश या ऊर्जा की जरूरत होगी तो वे काई और तरीका ढूंढेंगे।’
‘भारत में दर्शक घरेलू टीम के लिए 12वें खिलाड़ी की भूमिका में होते हैं’
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने कहा कि शुरुआत में खाली स्टेडियमों में खेलने से खिलाड़ियों को अजीब लगेगा क्योंकि भारत में दर्शक घरेलू टीम के लिए 12वें खिलाड़ी की भूमिका में होते हैं।
उन्होंने कहा, ‘यह शुरुआत में थोड़ा अजीब हो सकता है क्योंकि आपको भीड़ से जोश मिलता है। खासकर भारत में आईपीएल में स्टेडियम के अंदर दर्शक घरेलू टीम के लिए कई बार 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाते हैं।
कोहली एंड कंपनी की क्या है मजबूती और कमजोरी, जानें Full Squad
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा था कि खाली स्टेडियमों के सामने युवा खिलाड़ी कम दबाव महसूस करेंगे लेकिन यह सीनियर क्रिकेटरों के लिए एक चुनौती हो सकती है।
अनुभवी मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने भी कहा था कि विराट कोहली जैसे क्रिकेटर जो बाहरी प्रोत्साहन पर काफी निर्भर करते हैं, वे दबाव के आदी हैं और उन्हें खाली स्टेडियम में खेलने में सचमुच परेशानी होगी लेकिन खुद ही प्रेरणा लेने वाले खिलाड़ी इस साल आईपीएल में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
(इनपुट-भाषा)