टी20 क्रिकेट में बड़ा बदलाव चाहते हैं शेन वार्न, हर गेंदबाज को मिले ये विशेष अधिकार

शेन वार्न की कप्‍तानी में ही राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम ने आईपीएल 2008 अपने नाम किया था.

Edited By : India.com Staff |Sep 07, 2020, 06:43 PM IST

Published On Sep 07, 2020, 06:43 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2020, 06:43 PM IST

आईपीएल (IPL 2020) शुरू होने में अब केवल दो सप्‍ताह का ही वक्‍त बचा है. ऐसे में अब भारतीय  फैन्‍स भी क्रिकेटिंग मोड में आ गए हैं. आईपीएल से ठीक पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के दिग्‍गज स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) ने टी20 क्रिकेट को लेकर एक सुझाव दिया है.

शेन वार्न चाहते हैं कि टी20 क्रिकेट में चार गेंदबाजों को पांच-पांच ओवर डालने की इजाजत मिले. मौजूदा वक्‍त में टी20 में एक गेंदबाज केवल चार ही ओवर डाल सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान स्‍काई स्‍पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए शेन वार्न (Shane Warne) ने कहा, “टी20 क्रिकेट मेंचार गेंदबाजों द्वारा पांच-पांच ओवर डालने के बारे में आप क्‍या सोचते हैं? मुझे लगता है कि ऐसा करने से बल्‍ले और गेंद के बीच अच्‍छा मुकाबला हो पाएगा.”

आप चाहते हैं कि आपका सबसे अच्‍छा गेंदबाज जितना ज्‍यादा हो सके उतनी गेंदबाजी करे क्‍योंकि आज भी टी20 क्रिकेट को बल्‍लेबाजों का खेल माना जाता है.

शेन वार्न ने कहा, “क्‍या आपको मेरा विचार ठीक नहीं लगा. निश्चित तौर पर आप चाहें तो अपने 20 ओवर पूरे कराने के लिए आठ गेंदबाजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं लेकिन मैं एक गेंदबाज को टी20 में पांच ओवर तक गेंदबाजी करते हुए देखना चाहूंगा.”

Editor's Pick