18 वर्षीय रियान पराग के जज्बे को लेकर स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

तेवतिया (नाबाद 45) और रियान पराग (नाबाद 42) के बीच छठे विकेट की 7.5 ओवर में 85 रन की अटूट साझेदारी

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 12, 2020, 09:24 AM IST

Published On Oct 12, 2020, 09:24 AM IST

Last UpdatedOct 12, 2020, 09:24 AM IST

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के 26वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ने में सफल रहा। इस जीत में अहम भूमिका निभाई राहुल तेवतिया ने। तेवतिया ने 28 गेंद में नाबाद 45 रन की पारी खेल अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

शोएब मलिका ने टी20 क्रिकेट में बनाए 10 हजार रन, ऐसा करने वाले पहले एशिया खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने तेवतिया और 18 वर्षीय रियान पराग की जमकर तारीफ की। बकौल स्मिथ, ‘मुझे नहीं लगता कि यह आसान विकेट था और स्क्वायर बाउंड्री काफी बड़ी थी। पराग ने शानदार धैर्य दिखाया। गर्व है कि उसने टीम में वापसी की और तुरंत रन बनाए।’

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम के एक समय 78 रन के योग पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी इसके बावजूद राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) और 18 वर्षीय रियान पराग (Ryan Parag) ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार विषम परिस्थतियों में धमाकेदार पारी खेल टीम को शानदार जीत दिलाई.

MI vs DC: मुंबई के लिए अपने 150वें मैच में उतरे रोहित शर्मा, फ्रेंचाइजी ने जारी की जर्सी

तेवतिया (नाबाद 45) और रियान पराग (नाबाद 42) के बीच छठे विकेट की 7.5 ओवर में 85 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की.

राजस्थान की 7 मैचों में ये तीसरी जीत है और वह 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।

Editor's Pick