This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2020: स्टार स्पोर्ट्स ने इंग्लिश और हिंदी कमेंटेटर्स के नाम का किया ऐलान, संजय मांजरेकर बाहर
10 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच तीन वेन्यू दुबई, शारजाह और अबुधाबी में कुल 56 मैच खेले जाएंगे
Written by India.com Staff
Last Published on - September 14, 2020 4:08 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) के 13वें एडिशन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. क्रिकेट फैंस को 19 सितंबर से यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल 2020 का बेसब्री से इंतजार है. पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच अबुधाबी में खेल जाएगा.
10 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच तीन वेन्यू दुबई, शारजाह और अबुधाबी में कुल 56 मैच खेले जाएंगे. लीग के शुरू में अब महज 4 दिन का समय बचा है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग पाटर्नर स्टार इंडिया के इंग्लिश और हिंदी कमेंटेटर्स की घोषणा कर दिया है.
स्टार स्पोर्ट्स ने शनिवार को अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर भारत और विदेश के उन कमेंटेटर्स के नाम की घोषणा की जो आगामी आईपीएल 2020 में इंग्लिश और हिंदी में कमेंट्री करेंगे.
Hi! Here are the #Dream11IPL 2020 commentators. English – Sunil Gavaskar, Harsha Bhogle, Deep Dasgupta, Ian Bishop, Murali Kartik, and Danny Morrison to name a few. Hindi – Irfan Pathan, Ashish Nehra, Jatin Sapru, Nikhil Chopra and Sanjay Bangar.
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 12, 2020
एक फैन के सवाल पर स्टार स्पोटर्स ने ट्वीट किया, ‘ ड्रीम11 आईपीएल 2020 के इंग्लिश कमेंटेटर्स – सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), हर्ष भोगले (Harsha Bhogle), दीपदास गुप्ता (Deepdas Gupta), इशान बिशप (Ian Bishop), मुरली कार्तिक (Murali Kartik)और डेनी मॉरिसन हैं जबकि हिंदी में इरफान पठान (Irfan Pathan), आशीष नेहरा (Ashish Nehra), जतिन स्प्रू, निखिल चोपड़ा और संजय बांगड़ (Sanjay Bangar).
इस लिस्ट से टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर को बाहर कर दिया गया है. मांजरेकर 2008 आईपीएल के शुरुआत से कमेंट्री टीम का हिस्सा थे. दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेले हैं.
