स्टीव स्मिथ ने राहुल तेवतिया को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-तीनों डिपार्टमेंट में वह...

जोस बटलर ने सर्वाधिक नाबाद 70 रन की पारी खेली

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 20, 2020, 10:40 AM IST

Published On Oct 20, 2020, 10:40 AM IST

Last UpdatedOct 20, 2020, 10:40 AM IST

Steve Smith @twitter

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 के 37वें मैच में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से पराजित कर दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 125 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर के नाबाद 70 रन के दम पर 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया।

प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर है DC, फिर भी संतुष्‍ट नहीं हैं कोच रिकी पोंटिंग, मोहम्‍मद कैफ ने बताई वजह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी करना आसान नहीं थी लेकिन बटलर की पारी ने उन पर से दबाव हटाया।

स्मिथ ने कहा, ‘गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी। बल्लेबाजी आसान नहीं थी। यह अजीब मैच था लेकिन अच्छा है कि हमने इसमें जीत हासिल की। बटलर की पारी ने मुझ पर से दबाव हटाया। यह वास्तव में मुश्किल विकेट पर शानदार पारी थी।’

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 20 रन देकर एक विकेट लिया जबकि उसके दोनों स्पिनरों श्रेयस गोपाल (14 रन देकर एक) और राहुल तेवतिया (18 रन देकर एक) ने मिलाकर आठ ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिये और चेन्नई के बल्लेबाजों को दबाव में रखा।

BBL 2020: डेविड मलान को‍ बिग बैश लीग से मिला बड़ा ऑफर, इस टीम से खेलते आएंगे नजर

स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और स्पिनरों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। श्रेयस पिछले दो वर्षों से हमारे लिये शानदार भूमिका निभा रहा है। तेवतिया चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहा हैं।’

Editor's Pick