यूएई की विकेट मेरी गेंदबाजी के अनुकूल है: नाथन कूल्टर-नाइल

मुंबई इंडियंस ने पिछले साल नीलामी में नाथन कूल्टर नाइल को आठ करोड़ रूपये में खरीदा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 12, 2020, 10:43 AM IST

Published On Sep 12, 2020, 10:43 AM IST

Last UpdatedSep 12, 2020, 10:43 AM IST

नाथन कूल्टर-नाइल (AFP)

मुंबई इंडियंस के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल का कहना है कि यूएई के विकेट उनकी गेंदबाजी के अनुकूल है और उन्हें यकीन है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करेंगे।

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल का 13वां सीजन भारत के बजाय यूएई में दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जा रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कूल्टर नाइल ने टीम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “मुंबई के पास विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। मैं टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं। ये विकेट मेरी गेंदबाजी के अनुकूल है और मुझे खुद पर भरोसा है।”

उन्होंने कहा, “मैं कहीं पर भी गेंदबाजी कर सकता हूं और पोलार्ड, हार्दिक और क्रुणाल की तरह थोड़ी बल्लेबाजी भी कर लेता हूं।”

IPL 2020: रमीज रजा ने कहा- यूएई में संघर्ष करेंगे पांड्या-पोलार्ड जैसे बिग हिटर

कूल्टर नाइल 2013 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन तब ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले। पिछले साल नीलामी में उन्हें टीम ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा।

मुंबई इंडियंस के साथ अपना पहला सीजन याद करते हुए उन्होंने कहा, “पिछली बार जब मैं यहां था तो आईपीएल और चैंपियंस लीग जीतने का शानदार अनुभव मिला था। ये एक बेहद शानदार टीम थी, जिसका मैं हिस्सा था।”

32 साल के नाइल जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल मैक्लेनाघन और हार्दिक पांड्या से सजे मुंबई के पेस अटैक का हिस्सा होंगे।

Editor's Pick