IPL 2020: विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को दिया जीत का श्रेय

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट लिए

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 22, 2020, 11:18 AM IST

Published On Sep 22, 2020, 11:18 AM IST

Last UpdatedSep 22, 2020, 11:18 AM IST

Virat Kohli @ ipl (File image)

पिछले तीन सीजन में अपना पहला मुकाबला हारने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने आईपीएल 2020 की शुरुआत जीत से की है। आरसीबी ने सोमवार रात खेले गए अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर सकारात्मक शुरुआत की है।

कोहली ने जीत का श्रेय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को दिया। सनराइजर्स हैदराबाद एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन चहल ने दो विकेट लेकर हैदराबाद की टीम की कमर तोड़ दी। इसके बाद हैदराबाद की टीम 164 रन के लक्ष्य के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरकर 153 रन पर आउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, मैच के बीच में चोटिल हुआ ये स्टार ऑलराउंडर

कोहली ने मैच के बाद, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह शानदार मैच था। पिछले साल परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे थे। हमने संयम बनाये रखा और युजी (चहल) ने मैच का पासा पूरी तरह से हमारे पक्ष में कर दिया। उसने दिखाया कि अगर आपके पास कौशल है तो आप विकेट ले सकते हो। उसने मैच का पासा पलटा।’

कोहली ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल की भी प्रशंसा की जिन्होंने 56 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की। देवदत्त ने पदार्पण पर बहुत अच्छी पारी खेली। (एरोन) फिंच ने भी अच्छा खेल दिखाया। लेकिन जब आप दो गेंदों पर दो विकेट गंवा देते हो तो तब पारी संवारनी पड़ती है।’

CSK के खिलाफ मैच में खेलेंगे स्टीव स्मिथ: राजस्थान के कोच मैकडॉनल्ड

कोहली ने कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर (एक ओवर) ने आज अधिक गेंदबाजी नहीं की लेकिन कामचलाऊ गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जो कि अच्छा संकेत है।’

Editor's Pick