हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद स्मिथ ने माना-पहली पारी में और रनों की जरूरत थी

राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 8 विकेट से करारी हार मिली।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 23, 2020, 09:42 AM IST

Published On Oct 23, 2020, 09:42 AM IST

Last UpdatedOct 23, 2020, 09:42 AM IST

स्टीव स्मिथ (Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में 8 विकेट से मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने माना कि पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने कम रन बनाए। जिस वजह से उनकी टीम जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। आर्चर ने वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ को जल्दी पवेलियन भेज दिया था।

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की थी। जोफ्रा ने शुरू में ही दो महत्वपूर्ण विकेट ले लिये थे लेकिन हम उन पर दबाव नहीं बना पाये। विजय ने अच्छी पारी खेली और मनीष खेल को हमसे दूर ले गया। विकेट बेहतर होता गया। ओस ने भी कुछ भूमिका निभायी।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आर्चर को तीसरा ओवर देर से देने के बारे में स्मिथ ने कहा, ‘‘जोफ्रा का तीसरा ओवर मेरे दिमाग में था। मैंने कुछ खिलाड़ियों से भी बात की। हां, उन्हें लगातार तीसरा ओवर देना चाहिए था। लेकिन मैंने ऐसा ना करने का फैसला किया और फिर जो हुआ शायद मुझे उसे तीसरा ओर देना चाहिए था।”

राजस्थान पर जीत दिलाने के बाद मनीष पांडे ने कहा- इस पारी का लंबे समय से इंतजार था

कप्तान ने कहा, “ये उन विकेटों में से एक था, जहां शुरुआत करना बेहद मुश्किल था। हमें पहली पारी में रनों की जरूरत थी। मैं किसी एक चीज को नहीं चुन पा रहा हूं, कई अच्छे खिलाड़ी हैं और अच्छी टीमें हैं। हम लगातार जीत हासिल करने में नाकाम रहे हैं। हमें केवल लगातार जीत हासिल करनी है और मुझे नहीं पता कि गणित के हिसाब से हमारी संभावनाएं कितनी है लेकिन हमें लगातार जीतना है, ये हमारा काम है।”

राजस्थान टीम 11 में से चार मैच जीतकर 8 अंको के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। ऐसे में बाकी के सारे मैच जीतने के बाद भी उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम ही रहेगी।

Editor's Pick