कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन बदल देगा देश का मूड: गौतम गंभीर
आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच यूएई में होगा।
Published On Jul 25, 2020, 05:24 PM IST
Last UpdatedJul 25, 2020, 05:24 PM IST
Virat Kohli with Rohit Sharma @ Twitter
आईपीएल का 13वां सीजन (IPL-13) 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच खेला जाना है और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लगता है कि यह लीग देश के लोगों का मूड बदल देगी जो कोविड-19 के कारण विषम परिस्थिति का सामना कर रहा है।
‘मैंने पाक के सभी नौ बल्लेबाजों को आउट किया तो श्रीनाथ ने जानबूझ कर नहीं लिया था विकेट’
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, “यह मायने नहीं रखता कि आईपीएल (IPL 2020) कहां होगा लेकिन अगर आईपीएल यूएई में होता है तो यह किसी प्रारूप की क्रिकेट खेलने के लिए अच्छी जगह है। इसके साथ ही, जो मुझे लगता है कि काफी अहम है, आईपीएल का आयोजन देश का मूड बदल देगा।”
‘सचिन को SBW आउट देकर 1/6 आबादी को बना लिया था दुश्मन, फिर भी मुझे गर्व है’
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, “यह मायने नहीं रखता कि कौनसी टीम जीतेगी, कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाएगा और कौनसा गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेगा, लीग आसानी से देश का मूड बदल देगी। इसलिए यह आईपीएल बाकी आईपीएल से ज्यादा बड़ा होने वाला है क्योंकि मुझे लगता है कि यह देश के लिए है।”
आईपीएल का आयोजन संभवत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच होना तय है।