add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020 में लागू होगा ये नया नियम, टूर्नामेंट के बीच में बदले जा सकेंगे खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की नीलामी आज कोलकाता में आयोजित की जा रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 20, 2019 1:05 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की गवर्निंग समिति ने फैसला किया है कि अगले साल 28 मार्च से 24 मई के बीच होने वाले टूर्नामेंट दौरान मिड सीजन विंडो ट्रांसफर का विकल्प दिया जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुरुवार को होने वाली नीलामी से एक दिन पहले कोलकाता में हुए बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया। टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द ही फाइनल किया जाएगा।

आगामी सीजन में उपलब्ध मिड सीजन विंडो ट्रांसफर की मदद से टीमें अपने कैप्ड खिलाड़ियों की अदला-बदली कर पाएंगी। हालांकि इस विंडो के अंतर्गत वही खिलाड़ी आएंगे जिन्होंने अपनी टीम के लिए कम के कम दो मैच खेले हों। पिछले सीजन ये विंडो अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए खोली गई थी लेकिन किसी भी टीम ने इसका इस्तेमाल नहीं किया।

चहल ने फिर से उड़ाया खुद का मजाक, ट्रोलर्स को दी तोहफे में ये तस्वीर

मिड-सीजन विंडी ट्रांसफर के अलावा इस सीजन नो-बॉल चेक करने के लिए अतिरिक्त अंपायर रखा जाएगा। ये फैसला 5 दिसंबर को हुई बैठक में पहले ही लिया जा चुका है।