IPL 2021: 6 साल बाद आईपीएल में शून्य पर आउट हुए MS Dhoni; केवल चार गेंदबाजों के नाम है ये कीर्तिमान

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए।

Edited By : India.com Staff |Apr 10, 2021, 09:46 PM IST

Published On Apr 10, 2021, 09:46 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2021, 09:46 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पहले मैच में फैंस को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को देखने का तैयार कर रहे थे लेकिन माही इस मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं कर सके और बिना खाता खोले आउट हो गए।

गौरतलब है आईपीएल में इतिहास में ये चौथा मौका है जब किसी गेंदबाज ने धोनी को शून्य पर आउट किया हो। 14वें सीजन से पहले धोनी साल 2015 में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) ने चेन्नई के कप्तान को चारों खाने चित्त किया।

आवेश खान से पहले केवल तीन और गेंदबाजों ने आईपीएल में धोनी को शून्य पर आउट किया है। साल 2010 में शेन वाटसन (Shane Watson) और डर्स नैंस (Dirk Nanner) ने सीएसके कप्तान को शून्य पर पवेलियन भेजा था।

वहीं 2015 के सीजन में धोनी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। गौरतलब है वाटसन और हरभजन दोनों ही बाद में चेन्नई टीम का हिस्सा बने थे।

Editor's Pick