- Home
- News
- Ipl 2021 auction date announced ipl auction to be held on 18th february in chennai 4360181
IPL 2021 Auction की तारीख का ऐलान, 18 फरवरी को चेन्नई में होगा मिनी ऑक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग ने आज आईपीएल के 14वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी की तारीक का ऐलान कर दिया है.
Published On Jan 27, 2021, 02:09 PM IST
Last UpdatedJan 27, 2021, 02:09 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख का ऐलान कर दिया है. एक दिन का यह मिनी ऑक्शन इस बार (IPL Auction Date) 18 फरवरी को चेन्नई में होगा. बता दें यहीं पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी. दूसरा टेस्ट मैच 13 से 17 फरवरी तक आयोजित होना है और उसके ठीक अगले ही दिन आईपीएल की नीलामी का यह बाजार सजेगा. इस बार आईपीएल की शुरुआत अप्रैल के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है.
इससे पहले मीडिया में ये खबरें आई थीं कि इस मिनी ऑक्शन के लिए दो तारीखें चुनी तय की गई थीं, जिनमें से किसी एक तारीख का चुनाव होना बाकी था. आईपीएल ने बुधवार को अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर नीलामी की तारीख की यह घोषणा कर दी है.
https://twitter.com/IPL/status/1354337574735597568?s=20