• Home
  • News
  • IPL 2021: Auction for the 14th season of IPL can be held on February 18, says BCCI official

IPL 2021: BCCI का ऐलान 18 फरवरी को हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी

बीसीसीआई के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी 18 फरवरी को आयोजित की जा सकती है।

Edited By : India.com Staff |Jan 22, 2021, 06:27 PM IST

Published On Jan 22, 2021, 06:27 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2021, 06:27 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021 के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को आयोजित की जा सकती है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को दिए बयान में ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘नीलामी 18 फरवरी को हो सकता है। इसके लिए वेन्यू पर अभी फैसला होना है।’’

हालांकि अभी बीसीसीआई ने ये भी तय नहीं किया है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू सीरीज का आयोजन सफल होने के बाद आईपीएळ 2021 का रास्ता साफ हो जाएगा।

20 जनवरी को सभी आठ टीमों ने अपने रीटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो खुला रहेगा। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी 4 फरवरी तक अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं।

Editor's Pick