IPL 2021: पंजाब किंग्स में शामिल हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नाथन एलिस को आगामी टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

Edited By : India.com Staff |Aug 21, 2021, 12:49 PM IST

Published On Aug 21, 2021, 12:49 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2021, 12:49 PM IST

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन इलिस (Nathan Ellis) को यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है।

आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिए राइली मेरेडिथ (Riley Meredith) और केन रिचर्डसन (Kane Richardson) पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेल सकेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शनिवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में पंजाब टीम की ओर से कहा गया, “आज पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में एक नया खिलाड़ी जोड़ा है, हमने ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस को बुलाया है।”

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया, “ये तेज गेंदबाज आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिए हमारे स्क्वाड का हिस्सा होगा और क्वारेंटीन खत्म करने के बाद तुरंत टीम कैंप से जुड़ेगा।”

एलिस इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में आए जब उन्होंने अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे पर अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एलिस को आगामी टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

इससे पहले ये तेज गेंदबाज बिग बैश लीग टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। होबार्ट हरीकेन्स के लिए खेलते हुए एलिस ने 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे।

Editor's Pick