• Home
  • News
  • Ipl 2021 australian players want to play in ipl remainder but not ready for their tour against west indies and bangladesh 4780613

IPL के दूसरे हाफ में हिस्सा लेने को तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, नेशनल ड्यूटी से किया किनारा

T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले IPL का आयोजन होना है. ऐसे में खिलाड़ी इसे टी20 वर्ल्ड की तैयारी का बढ़िया मौका मान रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Jul 01, 2021, 10:48 AM IST

Published On Jul 01, 2021, 10:48 AM IST

Last UpdatedJul 01, 2021, 10:48 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का दूसरा चरण सितंबर-अक्टूबर में यूएई में आयोजित होना तय है. हालांकि टूर्नामेंट के इस दूसरे हिस्से में कई विदेशी खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे. खासतौर से इंग्लैंड के खिलाड़ी क्योंकि वे अपने क्रिकेट कार्यक्रम में व्यस्त होंगे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी इस लीग में खेलते दिखाई देंगे.

आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने हाल ही में मानसिक थकान और निजी कारणों का हवाला देकर टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से इनकार कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने खिलाड़ियों के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम छोड़कर आईपीएल को तरजीह देना गलत है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, यहां वह 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद उसे बांग्लादेश दौरे पर भी जाना है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी इन दोनों दौरों पर आराम लेकर आईपीएल में खेलने के इच्छुक हैं. हालांकि पैट कमिंस ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह आईपीएल के बाकी बचे सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, जे. रिचर्डसन जैसे खिलाड़ी इस लीग के दूसरे हाफ में हिस्सा लेने को तैयार हैं.

वैसे भी आईपीएल के दूसरे हाफ का आयोजन टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हो रहा है. इसके अलावा आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप दोनों ही यूएई में आयोजित होने हैं. ऐसे में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी हालात से तालमेल बिठाने के मद्देनजर इस लीग में खेलना चाहते हैं. ताकि टी20 वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार कर सकें.

बता दें आईपीएल का पहला हाफ भारत में ही खेला गया था. लेकिन यहां कोविड- 19 वायरस की दूसरी लहर के चलते इसे स्थगित करना पड़ा था. जब इस घातक वायरस ने इस लीग की कुछ टीमों में एंट्री ले ली तो आयोजकों ने इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था.

Editor's Pick