add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कोलकाता में 9 मई से होंगे IPL के मैच, इससे पहले अपने स्टाफ को कोविड का टीका लगवाएगा CAB

कोलकाता 9 मई से IPL मैचों की मेजबानी करेगा. इससे पहले यहां के स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन लगवाने का निर्णय लिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Published on - April 29, 2021 4:42 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के मैचों की मेजबानी के लिए कोलकाता तैयार है. यहां इस सीजन 9 मई से इस लीग के मैच खेले जाएंगे. इस बीच बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) अपनी समिति के सदस्यों, कर्मचारियों और मैदानकर्मियों को कोविड- 19 का टीका लगवाएगा. राज्य सरकार ने CAB और एमरी अस्पताल के आवेदन पर उचित मूल्यांकन प्रक्रिया करने के बाद अपनी मंजूरी दे दी है.

इस मंजूरी के बाद कैब में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी कर्मचारियों को पहला टीका लगने की उम्मीद है. शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव जॉली चौधरी ने कैब को लिखे पत्र में कहा, ‘इस जगह को एमरी अस्पताल के सहयोग से टीकाकरण के लिए उपयुक्त पाया गया है. वायरस के खिलाफ अभी कोविड-19 का टीका सर्वश्रेष्ठ बचाव है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईडन गार्डन्स आईपीएल के 10 मैचों की मेजबानी करेगा. इनमें से पहला मैच 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. आईपीएल का आयोजन इस बार दो-दो शहरों में मैच कराकर हो रहा है. इस सीजन यह लीग सिर्फ 6 शहरों में खेली जाएगी. पहले चरण में मैच मुंबई और चेन्नई में खेले गए थे. अब दूसरा चरण जारी है और इस लीग के मैचों का आयोजन फिलहाल अहमदाबाद और दिल्ली में हो रहे हैं. इसके बाद तीसरे चरण में ये मैच कोलकाता और हैदराबाद में आोयजित होंगे.