- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 chennai super kings fly michael hussey to chennai in air ambulance 4643683
IPL 2021: Air Ambulance के जरिए चेन्नई लाए गए कोच Michael Hussey
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है. 15 मई तक भारत से किसी भी रास्ते से ऑस्ट्रेलिया पहुंचना सम्भव नहीं है.
Published On May 06, 2021, 02:11 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2021, 02:11 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौटने लगे हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बैटिंग कोच माइकल हसी (Michael Hussey) का इंतजार और लंबा हो गया है. माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. ऐसे में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही अब वह ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से चेन्नई लेकर पहुंची है. उनके साथ ही लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) को भी एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया है.
फ्रेंचाइजी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “माइकल हसी और एल बालाजी, दोनों में ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. फिलहाल दोनों ठीक हैं, लेकिन हसी को भारत छोड़ने से पहले नेगेटिव रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. उनके लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया जा चुका है.”
हसी और बालाजी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम के CEO काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का क्लीनर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनके अलावा मंगलवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा और कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है. 15 मई तक भारत से किसी भी रास्ते से ऑस्ट्रेलिया पहुंचना सम्भव नहीं है. इधर आईपीएल स्थगित हो गया है और इसमें खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में फंसे हुए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 2021 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनके वतन भेजने से पहले श्रीलंका और मालदीव भेजना चाहता है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस सिडनी में संवाददाताओं से कहा, “बीसीसीआई ना केवल पहले कदम के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया वापस लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन भी किराए पर लेने को लेकर प्रतिबद्ध है”