This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021- चेन्नई सुपरकिंग्स का माहौल देखकर Robin Uthappa को आई Gautam Gambhir की याद
रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में गौतम गंभीर की कप्तानी को याद किया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 11, 2021 9:37 AM IST

इस बार आईपीएल (IPL 2021) में एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से अपनी किस्मत आजमा रहे टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का बल्लाा आखिरकार चल निकला. आईपीएल के पहले क्वॉलीफायर मैच में चेन्नई की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और रॉबिन ने यहां 44 गेंदों पर 63 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद की.
उथप्पा (Robin Uthappa) ने टीम की जीत के बाद इस फ्रैंचाइजी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आईपीएल में वह अब तक जितनी भी टीमों के लिए खेले हैं उनमें कोलकाता (KKR) के बाद चेन्नई (CSK) की फ्रैंचाइजी सबसे सुरक्षित है.
बता दें 35 वर्षीय रॉबिन (Robin Uthappa) इस लीग के सबसे सीनियर बल्लेबाजों में से एक हैं. वह इस लीग की शुरुआत से ही कई अलग-अलग फ्रैंचाइजियों के साथ खेल चुके हैं. वह अब तक कुल 6 फ्रैंचाइजियों के साथ खेले हैं और उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को सबसे सुरक्षित बताया है.
उथप्पा को इस सीजन धोनी ने अंतिम तीन मैचों में खेलने का मौका दिया. पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे. लेकिन कैप्टन कूल (MS Dhoni) ने उन पर अपना भरोसा बनाए रखा और उन्हें क्वॉलीफायर जैसे अहम मैच में भी जगह दी. यह उथप्पा का बल्ला चल निकला और उन्होंने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित कर दिया. 63 रन की इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जमाए.
TRENDING NOW
भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके उथप्पा ने अपने इस अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टीम में सुरक्षित भावना वाले माहौल को दिया है. उन्होंने कहा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बाद, जब (Gautam Gambhir) गौती (गौतम गंभीर) वहां कप्तान थे, यह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम सबसे सुरक्षित माहौल वाली टीम है. मैं कोलकाता के बाद यहां सबसे सुरक्षित महसूस कर रहा हूं.’
उथप्पा ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी को अपने बेटे नील नोलेन उथप्पा (Neale Nolan Uthappa) को समर्पित किया. उन्होंने कहा, ‘आज मेरे बेटे का जन्मदिन है और यह पारी उसके लिए है. जब मैं बैटिंग के लिए गया, तो मैं जानता था कि हमें अच्छी शुरुआत की दरकार है. तो मैंने बस गेंद पर प्रतिक्रिया की और गेंद को उसकी मैरिट के हिसाब से खेला.’
