IPL 2021, CSK vs RCB: एक ही ओवर में लुटे 37 रन, क्रिकेट मैदान पर Ravindra Jadeja का तूफान

रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए. जडेजा ने आखिरी ओवर में कुल 6 बाउंड्री जड़ी.

Edited By : India.com Staff |Apr 25, 2021, 06:47 PM IST

Published On Apr 25, 2021, 06:47 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2021, 06:47 PM IST

Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings vs Royal Challenge Bangalore, 19th Match: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने 25 अप्रैल को यहां के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में जारी सीजन के अपने 5वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 191 रन बनाए. चेन्नई की पारी के दौरान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 20वें ओवर में उन पर पांच छक्के ओर एक चौका लगाया. इनमें एक नो-बॉल भी थी. इस ओवर में कुल 37 रन बने और यह आईपीएल (IPL) इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर बन गया. इससे पहले साल 2011 में आरसीबी की ओर से क्रिस गेल ने कोच्चि टस्कर्स के परेमेश्वरन के एक ओवर में इतने ही रन जड़े थे.

रवींद्र जडेजा ने मैच के आखिरी ओवर के दौरान अपने खाते में 36 रन जुटाए. इस दौरान एक नो-बॉल भी शामिल रही. जडेजा ने 28 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की तूफानी पारी खेली. इस ओवर में कुछ ऐसा रहा हाल- 6, 6, 6+नो बॉल, 6, 2, 6, 4

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसी के साथ रवींद्र जडेजा टी20 क्रिकेट के एक ही ओवर में 36 रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए. जडेजा से पहले युवराज सिंह, क्रिस गेल, रॉस व्हाइटली, किरोन पोलार्ड, हजरतुल्लाह जजई और लियो कार्टर यह कारनामा कर चुके हैं.

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की सलामी जोड़ी ने 74 रन जुटाए. गायकवाड़ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं फाफ डुप्लेसिस ने 50 रन की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने 28 बॉल में 9 बाउंड्री की मदद से नाबाद 62 रन बनाए. उनके अलावा सुरेश रैना ने 18 गेंदों में 24 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 3 शिकार किए. उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट झटका.

Editor's Pick