- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 csk vs rcb virat kohli fined rs 12 lakh for rcbs slow over rate 4614536
IPL 2021, CSK vs RCB: चेन्नई के खिलाफ Virat Kohli से हुई भारी भूल, जुर्माने के बाद अब बैन का भी खतरा!
चेन्नई ने आरसीबी को इस सीजन पहली हार का स्वाद चखाया है, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली को एक और बड़ा झटका लगा.
Published On Apr 25, 2021, 10:29 PM IST
Last UpdatedApr 25, 2021, 10:29 PM IST
IPL 2021, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore, 19th Match: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 25 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को सीजन की पहली शिकस्त मिली. इसी के साथ चेन्नई ने अंकतालिका में टॉप स्थान पर कब्जा जमा लिया है. यह इस सत्र में आरसीबी की 5 मैचों में पहली हार है, जिसके बाद विराट कोहली को एक और बड़ा झटका लगा.
दरअसल चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के दौरान आरसीबी कप्तान विराट कोहली को धीमी ओवरगति का दोषी पाया गया है. चेन्नई की पारी समाप्ति होने में तय 90 मिनट से ज्यादा का वक्त लगा, जिसके चलते विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अब अगर कोहली इस सीजन लगातार ये चूक करते हैं, तो उन पर एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है. कोहली से पहले इस सीजन, महेंद्र सिंह धोनी, इयोन मोर्गन और रोहित शर्मा को भी इसके चलते जुर्माना भरना पड़ा है.
बता दें कि चेन्नई ने अपने पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 69 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 191 रन बनाए. इसमें रवींद्र जडेजा के 28 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद 62 तथा फाफ दू प्लेसिस के 50 रन शामिल हैं. बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली.
जवाब में खेलने उतरी बेंगलोर की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 122 रन बना ही सकी. उसकी ओर से देवदत्त पडीकल ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल के बल्ले से 22 रन निकले. चेन्नई की ओर से जडेजा ने तीन विकेट लिए जबकि इमरान ताहिर को दो सफलता मिली.