add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: भारत पहुंचे David Warner, Rohit Sharma बोले- TikTok की याद आ रही होगी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस रोहित शर्मा ने चुटकी लेकर उन्हें टिकटॉक की याद दिला दी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 3, 2021 1:43 PM IST

आईपीएल (IPL 2021) का नया सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इससे पहले इस लीग के सभी विदेशी खिलाड़ी भारत आकर अपनी-अपनी लीग से जुड़ रहे हैं. इस कड़ी में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) भी शामिल हो गए. वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को भारत आने की जानकारी क्या दी. टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उन्हें टिकटॉक की याद दिलाकर उनसे मजे ले लिए.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान वॉर्नर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को जानकारी दी कि वह आईपीएल के नए सीजन के लिए भारत पहुंच गए हैं. लेकिन उन्हें अगले कोविड- 19 के चलते स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत उन्हें अगले 7 दिन क्वॉरंटीन में बिताने हैं. वॉर्नर ने पोस्ट किए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखकर अपने फैन्स से पूछा था कि वे उन्हें कॉमेंट कर कुछ ऐसा आइडिया बताएं, जिनकी मदद से वह क्वॉरंटीन के अपने 7 दिन आराम से काट सकें.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

TRENDING NOW

बस फिर क्या था. रोहित शर्मा को मस्ती सूझी और उन्होंने वॉर्नर के इस पोस्ट पर अपना कॉमेंट कर उनसे मजे ले लिए. रोहित ने उन्हें टिकटॉक की याद दिला दी, जिस पर कभी वॉर्नर खूब मस्ती किया करते थे. वॉर्नर के टिकटॉक वीडियो उनके भारतीय फैन्स को भी खूब पसंद आते थे. लेकिन बीते साल भारत सरकार ने उन्हें देश में बैन कर दिया, जिसके बाद वॉर्नर भी इससे अलग हो गए.

डेविड वॉर्नर की इंस्टाग्राम पोस्ट से

रोहित ने इसकी ही याद दिलाकर उनसे मजे ले लिए. शर्मा जी ने वॉर्नर के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘टिक टॉक भी याद आ रही होगी.’ बता दें वॉर्नर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद रविवार 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. पिछली बार यह टीम यूएई में खेले गए आईपीएल में तीसरे स्थान पर रही थी.