• Home
  • News
  • Ipl 2021 dc vs rcb ab de villiers scores another fifty bangalore sets 172 target for delhi 4619625

IPL 2021, DC vs RCB: एबी डीविलियर्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर बैंगलोर ने दिल्ली को दिया 172 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

Edited By : India.com Staff |Apr 27, 2021, 09:15 PM IST

Published On Apr 27, 2021, 09:15 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2021, 09:15 PM IST

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में 171/5 का स्कोर बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के 22वें मैच में डिविलियर्स ने 42 गेंदो पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल की जोड़ी मजबूत शुरुआत नहीं दिला सकी। पारी के चौथे ओर में आवेश खान ने कप्तान कोहली को बोल्ड किया। जिसके बाद अगले ही ओवर में पाडिक्कल सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा का शिकार बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

30 रन पर दो विकेट खोने के बाद रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। बैंगलोर को तीसरा झटका नौवें ओवर में लगा, जब स्पिनर अमित मिश्रा ने मैक्सवेल को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। मैक्सवेल 20 गेंदो पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पाटीदार ने डीविलियर्स के साथ मिलकर बैंगलोर का स्कोर 100 के आंकड़े के पार पहुंचाया। रजत 22 गेंदो पर 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेलकर 15वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। दिसके बाद वाशिंगटन सुंदर (6) कगीसो रबाडा के शिकार बने।

एक बार फिर संकटमोचन की भूमिका निभाते हुए डिविलियर्स ने बैंगलोर के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

Editor's Pick