- Home
- News
- Ipl 2021 dc vs rcb delhi capitals vs royal challengers bangalore 22nd match delhi capitals opt to bowl 4619335
IPL 2021, DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस; पहले गेंदबाजी का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 22वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।
Published On Apr 27, 2021, 07:11 PM IST
Last UpdatedApr 27, 2021, 07:11 PM IST
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के 22वें लीग मैच में कप्तान रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में डैनियल सैम्स बैंगलोर के लिए डेब्यू कर रहे हैं। कप्तान विराट कोहली ने बताया कि सैम्स को डैन क्रिस्चियन की जगह मौका दिया गया है। इसके अलावा आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में एक और बदलाव है। नवदीप सैनी की जगह रजत पाटीदार को मिली है।
दिल्ली की टीम में एक बदलाव है। स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की जगह पेसर इशांत शर्मा लको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है जो कि अब पूरी तरह फिट हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, रिषभ पंत (विकेटकीपर / कप्तान), स्टीवन स्मिथ, शिमरोन हेटमीर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, अवेश खान।