• Home
  • News
  • Ipl 2021 dc vs rcb head to head delhi capitals vs royal challengers bangalore todays match 27 april 2021 4618913

DC vs RCB Head to Head: आंकड़े देते हैं विराट का साथ लेकिन दिल्‍ली के पक्ष में जाता है ये समीकरण

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आज एक दूसरे के खिलाफ 26वां मैच खेलेंगी.

Edited By : India.com Staff |Apr 27, 2021, 04:28 PM IST

Published On Apr 27, 2021, 04:28 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2021, 04:28 PM IST

IPL 2021, DC vs RCB Head to Head: दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore) की टीमें आज आईपीएल (Indian Premier League 2021) का अहम मुकाबला खेलेंगी. ये इस सीजन का 22वां मैच होगा. दिल्‍ली की टीम का नेतृत्‍व रिषभ पंत (Rishabh Pant) के पास है जबकि बैंगलोर की अगुवाई विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं. दोनों ही टीमें आईपीएल में पांच मुकाबले खेलकर चार जीत दर्ज कर चुकी हैं. हालांकि बेहतर रनरेट के आधार पर दिल्‍ली दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्‍थान पर है. आज का मैच जीतने वाली टीम प्‍वाइंट्स टेबल (Points Table) में पहले स्‍थान पर आ जाएगी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर टूर्नामेंट के अपने पहले चार मैचों तक अजेय रहा था लेकिन पिछले ही मुकाबले में उन्‍हें चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के हाथों करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी है. विराट की टीम दिल्‍ली को हराकर दोबारा जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं, रिषभ पंत की टीम ने पिछले मैच में हैदराबाद को सुपर ओवर में मात दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेड टू हेड (DC vs RCB Head to Head)

अगर दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो बैंगलोर का पलड़ा भारी नजर आता है. बैंगलोर और दिल्‍ली के बीच अबतक आईपीएल में कुल 25 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 14 मुकाबलों में विराट कोहली की टीम को जीत मिली है. जबकि दिल्‍ली केवल 10 मैच जीत पाई है. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा था.

सर्वश्रेष्‍ठ और न्‍यूनतम स्‍कोर (DC vs RCB Highest and Lowest Score)

बैंगलोर की टीम दिल्‍ली के खिलाफ सर्वाधिक 215 रन बना चुकी है. जबकि दिल्‍ली ने विराट की टीम के खिलाफ एक पारी में 196 रन बनाए हैं. इसी तरह रिषभ पंत की टीम का बैंगलोर के खिलाफ सबसे छोटा स्‍कोर 95 रन है. बैंगलोर ने दिल्‍ली के खिलाफ सबसे कम 137 रन बनाए हैं.

चार लगातार मैचा में दिल्‍ली की जीत

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल के बीते चार मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर जीत दज की है. आईपीएल 2020 के दौरान दिल्‍ली को 59 रन और छह विकेट से जीत मिली थी. वहीं, 2019 में दिल्‍ली ने बैंगलोर पर चार विकेट और 16 रन से जीत दर्ज की.

Editor's Pick