• Home
  • News
  • Ipl 2021 dc vs rcb highlights ab de villiers inning guide royal challengers bangalore to 1 run win rishabh pant shimron hetmyer couldnt take delhi capitals to win 4619869

DC vs RCB: पंत-हेटमायर के अर्धशतक के बावजूद नहीं जीत पाई दिल्‍ली, बैंगलोर को मिली एक रन से जीत

एबी डीविलियर्स ने मैच में 42 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली.

Edited By : India.com Staff |Apr 27, 2021, 11:48 PM IST

Published On Apr 27, 2021, 11:48 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2021, 11:48 PM IST

एबी डीविलियर्स की 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान रिषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के अर्धशतकों पर भारी पड़ी. रिषभ पंत की दिल्‍ली कैपिटल्‍स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एक रन से हार झेलनी पड़ी. आखिरी ओवर में दिल्‍ली को 14 रन की दरकार दी. रिषभ पंत ने अंतिम दो गेंदो पर चौका भी लगाया. लेकिन आखिरी गेंद पर दिल्‍ली को जीत के लिए छक्‍का चाहिए था.

इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर प्‍वाइंट्स टेबल में पहले स्‍थान पर आ गई है. दिल्‍ली की टीम तीसरे स्‍थान पर बरकरार है. दिल्‍ली ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया. विराट कोहली की टीम ने डीवलियर्स की आतिशी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. आखिरी ओवर में दिल्‍ली को एक रन से हार झेलनी पड़ी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिषभ पंत ने मैच में 48 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए. इसी तरह शिमरोन हेटमायर ने भी 25 गेंदों पर 53 रनों की नाबाद पारी खेली. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान दिल्‍ली ने 28 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे. शिखर धवन महज छह रन बनाकर आउट हुए. नए बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ चार रन ही बना पाए. पृथ्‍वी शॉ भी ज्‍यादा देर नहीं टिक पाए. वो 18 गेंद पर 21 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर एबी डीविलियर्स के हाथों लपके गए.

यहां से मार्कस स्‍टोइनिस ने रिषभ पंत के साथ मिलकर छोटी साझेदारी बनाई. दोनों साथ मिलकर दिल्‍ली के स्‍कोर को 92 रन पर लेकर पहुंचे. 13वें ओवर में हर्षल पटेल ने स्‍टोइनिस को विकेट के पीछे डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया. यहां से रिषभ पंत विंडीज के शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर मैच को अंत तक लेकर गए. लेकिन वो आखिरी ओवर में टीम को जीत नहीं दिला पाए.

इससे पहले बैंगलोर की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही. महज 30 रन पर ही टीम ने विराट कोहली और देवदत्‍त पडीक्‍कल के विकेट गंवा दिए थे. विराट ने 12 तो देवदत्‍त पडीक्‍कल ने 17 रनों का योगदान दिया. इसके बाद नए बल्‍लेबाज रजत पाटीदार 31(22) ऑस्‍ट्रेलिया के ग्‍लेन मैक्‍सवेल के साथ मिलकर स्‍कोर को 60 रन तक लेकर पहुंचे.

मैक्‍सवेल ने 20 गेंदों पर 25 रन बनाए. अमित मिश्रा ने उन्‍हें स्‍टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाया. नए बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स ने यहां से आगे रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. अपनी पारी में डीविलियर्स ने पांच छक्‍के और तीन चौके लगाए. वो टीम के स्‍कोर को 171 रन पर ले जाने के बाद नाबाद लौटे.

Editor's Pick