• Home
  • News
  • ipl 2021 delhi capitals appointed former wicket keeper batsman ajay ratra as assistant batting coach

दिल्ली कैपिटल्स को कोचिंग देंगे टीम इंडिया के ये पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज

IPL 2021 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपटिल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ को बढ़ाया है. अब यह पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी दिल्ली को पॉन्टिंग संग देंगे कोचिंग.

Edited By : Arun Kumar |Mar 28, 2021, 04:26 PM IST

Published On Mar 28, 2021, 04:26 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2021, 04:26 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स @DC

जैसे-जैसे आईपीएल (IPL 2021) के 14वें संस्करण की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस लीग की सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंजाम देने में जुटी हैं. पिछले सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इस बीच अपने सपॉर्टिंग कोच की टीम में इजाफा किया है. अब भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा (Ajay Ratra) भी कैपिटल्स की टीम को कोचिंग देते दिखाई देंगे. रात्रा को इस फ्रैंचाइजी ने अपना सहायक कोच नियुक्त किया है. दिल्ली की टीम ने रविवार को इसकी घोषणा की.

रात्रा के जुड़ने से अब दिल्ली के खेमे में कुछ 4 कोच हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) उसके मुख्य कोच हैं. इसके अलावा रात्रा समेत तीन सहायक कोच हैं, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज प्रवीम आमरे और अपने दौर के बेहतरीन फील्डर्स में शुमार मोहम्मद कैफ भी शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

39 वर्षीय अजय हाल में ही हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) और विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में असम टीम के कोच थे.

रात्रा पहली बार हालांकि वह पहली बार किसी आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ जुड़े हैं. हालांकि वह इससे पहले पंजाब के भी कोच रह चुके हैं, जबकि उन्होंने भारतीय महिला टीम के फील्डिंग और विकेटकीपिंग कोच के रूप में भी काम किया है.

2002 में 20 साल ही उम्र में अजय टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बने थे. उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट और 12 वनडे मुकाबले खेले हैं. अजय ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के लिए सहायक कोच के रूप में जुड़ना सम्मान की बात है. टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. मैं टीम से मिलने और उनकी सफलता में योगदान देने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. मैं दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह शानदार अवसर प्रदान किया.’

Editor's Pick